
Ranchi: मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के पास शुक्रवार की रात तीन युवकों की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक समुदाय के लोगों के द्वारा रात में कई गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी. उसके बाद मेन रोड स्थित सरोगी एजेंसी में काम करके घर जा रहे इंद्रपुरी रोड नंबर 13 रातू रोड के रहनेवाले विवेक श्रीवास्तव उर्फ दीपक को विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. उनके 17 वर्षीय भाई के साथ मारपीट की गयी. इस मामले को लेकर शनिवार को हिन्दू संगठनों ने कोतवाली थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. कोतवाली डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है. आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे. विरोध प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठन के लोगों ने कहा कि रविवार तक का समय दे रहे हैं, नहीं तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे.
इसे भी पढ़ें – CBI जांच शुरू होते ही बकोरिया से कांड से जुड़े कई अधिकारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
क्या है मामला: क्यों रात में सड़क पर उतरे लोग
शुक्रवार की रात मारपीट करने के विरोध में डोरंडा थाना में दर्ज कराये गये आवेदन के अनुसार आमिर वसीम, अलवाफ और अरीब अहमद नाम के तीन युवक एयरपोर्ट मैदान के पास फोटो खिंचवाने गये थे. इसी दौरान हेथू बस्ती की तरफ से 20 से 30 लोग लाठी डंडा लेकर आये और तीनों युवकों से नाम पूछने के बाद मारपीट करने लगे. इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. किसी ने सोशल मीडिया में अफवाह फैला दी कि तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं. इस अफवाह के बाद गुस्साये लोग मेन रोड एकरा मस्जिद के पास सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग मौके से भागे.
इसे भी पढ़ें – नोटबंदी-जीएसटी से कुछ नहीं बिगड़ा तो फिर पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त टैक्स क्यों ?



