Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai: भारतीय सिनेमा जगत में 1970-80 के दशक में कम बजट की हॉरर फिल्मों का दौर लाकर क्रांति करने वाले रामसे ब्रदर्स के जीवन पर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अजय देवगन बायोपिक बनाने जा रहे हैं.
देवगन और प्रीति सिन्हा ने इन सातों भाइयों के जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल किये हैं. रितेश शाह ने “द रामसे बायोपिक” के शीर्षक से इसे लिखा है.
इसे भी पढ़ें- शानदार फिल्म के लिए अच्छी टीम बेहद जरूरी: अनिल कपूर
इन फिल्मों को बनाकर फेमस हुए थे रामसे ब्रदर्स
रामसे ब्रदर्स ‘‘पुरानी हवेली”, “दो गज जमीन के नीचे”, “वीराना” और “बंद दरवाजा’’ जैसी फिल्में बनाकर मशहूर हुए थे. हॉरर और इरोटिका के अपने अनोखे मिश्रण के चलते ये फिल्में बहुत लोकप्रिय हुईं.
प्रीति सिन्हा ने एक बयान में कहा कि स्वर्गीय तुलसी रामसे और श्याम रामसे के परिवार ने हमें बायोपिक अधिकार देकर हम पर भरोसा किया है.
अजय और मैं रामसे परिवार की तीन पीढ़ियों की मेहनत, जुनून और सफलता की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
इसे भी पढ़ें- कॉमेडी फिल्मों ने मुझे एक्टिंग निखारने का दिया मौका: कृति खरबंदा
हॉरर फिल्मों के पीछे रश्याम रामसे की होती थी असली सोच
गौरतलब है कि ‘पुरानी हवेली’ और ‘तहखाना’ जैसी हॉरर फिल्मों के लिए चर्चित सात ‘रामसे ब्रदर्स’ में से एक, श्याम रामसे का कुछ महीने पहले मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. गौरतलब है कि 67 वर्षीय श्याम रामसे न्यूमोनिया से पीड़ित थे.
श्याम भारतीय सिनेमा में हॉरर फिल्मों की वजह से लंबे समय तक एक खास जगह रखने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक थे. रामसे ब्रदर्स ने 1970 और 1980 के दशक में कम बजट में हॉरर फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा.
माना जाता है कि इन हॉरर फिल्मों के पीछे असली सोच श्याम रामसे की होती थी. उन्होंने ‘दरवाजा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘वीरना’ और ‘द जी हॉरर शो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.