Court NewsLead News

पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को फिर से रद्द करने के आदेश को चुनौती देने के लिए हाइकोर्ट ने प्रार्थी को दिया समय

मुख्य सचिव और डीजीपी वर्चुअल मोड में कोर्ट में हुए हाजिर

Ranchi : पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) के 10 से 15 फरवरी 2024 के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को हुई. मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने प्रार्थी को समय प्रदान किया ताकि वे पलामू उपायुक्त द्वारा बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को पुनः रद्द करने के आदेश को चुनौती दे सकें. उपायुक्त, पलामू ने 10 जनवरी को कानून व्यवस्था की समस्या बता कर  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया था. सुनवाई के दौरान वर्चुअल मोड में राज्य के मुख्य सचिव एवं डीजीपी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. उन्होंने कोर्ट को बताया कि सामान्य विधि व्यवस्था को देखते हुए एवं कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक लोगों के आने और उनके लिए सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग स्थल, टॉयलेट आदि की सुविधा उपलब्ध कराने में परेशानी को देख कर उपायुक्त ने कार्यक्रम रद्द किया है. इस पर प्रार्थी ने कोर्ट को बताया कि वह 10 जनवरी को उपयुक्त, पलामू द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के रद्द किए जाने के आदेश को चुनौती देना चाहते हैं. इस पर कोर्ट ने प्रार्थी को समय प्रदान किया. बीते मंगलवार को मामले की सुनवाई के समय प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया था कि हनुमंत कथा आयोजन समिति ने 3 जनवरी को उपायुक्त, पलामू को  बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर डिटेल एक्शन प्लान दिया था. जिसे पलामू उपायुक्त ने 10 जनवरी को कानून व्यवस्था की समस्या बता कर रद्द कर दिया है. पूर्व की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि पलामू, उपायुक्त द्वारा कई कारणों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द किये जाने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पलामू में प्रस्तावित कार्यक्रम अब फरवरी 10 से 15 फरवरी 2024 निर्धारित किया गया है. यह कार्यक्रम अब रैयती भूमि पर होगा, इसके लिए ग्राम सभा से अनुमति भी मिल गई है. अब नये कार्यक्रम स्थल के लिए रैयती भूमि को चयनित किया गया है. वहां इकोलॉजिकल बैलेंस बिगड़ने जैसी कोई बात नहीं है. कार्यक्रम स्थल ग्राम ओरनार, चैनपुर ब्लॉक, पलामू में निर्धारित है. प्रार्थी ने इस कार्यक्रम को लेकर पलामू डीसी से अनुमति दिलाने का आग्रह कोर्ट से किया.

इसे भी पढ़ें – बोकारो-धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर आइटी का छापा

Related Articles

Back to top button