Court NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा- तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी, पीएम केयर्स से मिले वेटिंलेटर की क्या है स्थिति

Ranchi : झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर जुलाई के अंत तक आने की आशंका जतायी गयी है. इस बीच कोविड-19 को लेकर दायर पीआइएल की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने सरकार और रिम्स प्रबंधन से पूछा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर क्या तैयारी की गयी है.

वहीं 8 जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है. इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील, राज्य सरकार के अधिवक्ता और रिम्स के अधिवक्ता ने अपना-अपना पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें :लाइट हाउस प्रोजेक्ट के आसपास भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जायें : पीएम

पीएम केयर से मिले वेंटिलेटर की क्या है स्थिति

कोर्ट ने सरकार और रिम्स प्रबंधन से पूछा कि अबतक क्या तैयारी की गयी है. इसकी विस्तृत जानकारी कोर्ट को उपलब्ध करायें. साथ ही कहा कि पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर की क्या स्थिति है.

वेंटिलेटर मामले में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब देने को कहा है. बताते चलें कि कोर्ट ने पहले भी सुनवाई में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया था.

इसे भी पढ़ें :MNREGA : डबल पेमेंट को रोकने के लिए पोस्ट ऑफिस से मंगाया जायेगा भुगतान का सारा डेटा

Related Articles

Back to top button