JharkhandLead NewsRanchi

पीएम ने की रांची में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जताया संतोष

आस-पास के लोगों की मांग के अनुसार बनेगा सामुदायिक भवन व फुटबॉल मैदान: सचिव

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रांची के एचईसी में नवीनतम तकनीक से आधारित लाइट हाउस प्रोजेक्ट की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की. वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीएम लाइट हाउस परियोजना के आधुनिकतम सुविधा युक्त किफायती आवास की निर्माण प्रक्रिया, कार्य प्रगति के साथ-साथ क्रियान्वयन की रणनीति से अवगत हुए.

समीक्षा में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक नगरीय प्रशासन विजया जाधव, नगर आयुक्त मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

पीएम की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने एचईसी स्थित पंचमुखी मंदिर के पीछे बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. सचिव ने काम पर संतोष जताया.

निरीक्षण के दौरान सचिव ने आस-पास के लोगों की मांग के अनुसार शादी-ब्याह आदि कार्य के लिए वहां पर 500 लोगों की क्षमता वाला सामुदायिक भवन बनाने, पार्क बनाने व फुटबॉल मैदान बनाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें :Palamu : 400 मीटर दौड़ में झारखंड में प्रथम आयी सिमंती के हौसले को मिलने लगे पंख, कई लोगों ने बढ़ाया हौसला

नयी तकनीक से बन रहे आवास की लागत 13.29 लाख है

इस परियोजना का निर्माण थ्री डी वाल्यूमेट्रिक प्री-कास्ट कंस्ट्रक्शन की नवीनतम तकनीक से किया जा रहा है. सात टावर्स के साथ-साथ 1008 फ्लैट बनेंगे. आवास की लागत 13.29 लाख है.

इस लागत में केंद्र 5.5 लाख व राज्य सरकार एक लाख रुपये का अनुदान देगी. 6.79 लाख रुपये लाभुकों को वहन करना होगा. आवास लेने के लिए 5000 रुपये शुल्क देकर रांची नगर निगम में ऑनलाइन आवेदन देना होगा.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की दो विधायकों ने सरकारी तंत्र पर उठाया सवाल- कोयला लदे 7 ट्रकों को बगैर FIR क्यों छोड़ दिया?

ये होंगी सुविधाएं

आवासीय क्षेत्र में आंतरिक सड़क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, सिवरेज-ड्रेनेज, पार्किंग, आस-पास के लोगों की मांग के अनुसार 500 लोगों की क्षमता वाला सामुदायिक भवन, फुटबॉल मैदान आदि बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी.

पीएम आवास शहरी के गाइडलाइन के हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों को ग्राउंड फ्लोर या फर्स्ट फ्लोर में आवास आवंटित किये जाने पर वरीयता दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : डाक विभाग के 1940 पोस्ट के लिए 14 जुलाई से पहले करें एप्लाई

Related Articles

Back to top button