
Ranchi: झारखंड में नक्सली संगठनों की ओर से 28 जुलाई से 3 अगस्त तक के लिये घोषित नक्सल शहीदी सप्ताह के मद्देनजर झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. आज मध्य रात्रि से नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू हो जाएगा. इसके तहत सभी जिले के एसपी को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है की नक्सली तकरीबन हर साल मारे गये साथियों की में शहादत सप्ताह मनाते हैं और पुलिस के खिलाफ विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम दते हैं.
सप्ताह के दौरान नक्सली बहुल क्षेत्रों में चारु मजुमदार अमर रहे, वीर कन्हाई अमर रहे नारे गूंजते हैं. आमतौर पर नक्सली जंगलों में ग्रामीणों को इकठा करते हैं, जिसके बाद नक्सलियों के विभिन्न कमिटी के लोग भी शामिल होते हैं. फिर शुरु होता है भाषणों का दौर,सभी नक्सली नेता भाषण में सरकार और पुलिस के खिलाफ आग उगला जाता है. इस दौरान पुलिस को छति पहुंचाने की रणनीति बनाई जाती है.
इसे भी पढ़ें : कोरोना से जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर जल्दी मिलेगी नौकरी
झारखंड पुलिस ने भी इस दौरान झारखंड में विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद पूरे झारखंड में अलर्ट घोषित कर दिया गया है, प्रमुख जगहों और नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बालों की तैनाती की गई है. रात में विशेष गस्त लगाये जा रहे हैं. रेल प्रशासन एवं आरपीएफ को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. रांची रेल मंडल के सभी स्टेशनों एवं रेल ट्रैक पर सुरक्षा का विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया गया है. नक्सली इस दौरान पुलिस को अपना निशाना बना सकते हैं, इस कारण नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस को सतर्कता पूर्वक गश्त करने को कहा गया है.
अब शहीद सप्ताह को देखते हुए झारखंड में सतर्कता बरती जा रही है खासकर रेल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. नक्सलियों के किसी भी मंसूबे को असफल करने के लिये पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है.
इसे भी पढ़ें : Rims News: आईकार्ड दिखाने पर ही डॉक्टर व स्टाफ को मिलेगी एंट्री, नहीं दिखाने पर एबसेंट होने के साथ कटेगी सैलरी




