DhanbadJharkhand

धनबाद : कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 4 माह से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त से गुहार

Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 4 माह का वेतन नहीं दिया गया है. जबकि इन्हें वेतन के अलावे प्रोत्सान राशी देने की भी घोषणा की गई थी. कैथ लेब बेल में कार्यरत कर्मी चार माह की वेतन की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने उपायुक्त से वेतन की मांग की.

इसे भी पढ़ें:रिम्स से भागे कैदी को पुलिस 48 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ़ पायी, टेक्निकल सेल का ले रही मदद

सोमवार को धनबाद कोरोना मुक्त हो गया. अब यहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है. सोमवार को कैथ लेब में ही एक मरीज था, जिसे स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

इसके साथ ही 17 महीने के बाद धनबाद पूरी तरह से पुराना मुक्त हुआ, लेकिन उनका इलाज करने वाले मेडिकल कर्मियों को 4 माह से वेतन तक नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:पलामू में बैंक लॉकर से गहने गायब होने के रहस्य से उठा पर्दा, शराब व्यापार में घाटे की भरपाई के लिए डिप्टी मैनेजर ने उड़ाये गहने

Related Articles

Back to top button