
Ranchi : गोड्डा जिले के महगामा थाना पुलिस ने 370 ग्राम गांजा व 4358 रुपये के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में महगामा थाना क्षेत्र के संजीत मंडल ओर कपिलदेव महाराणा के नाम शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि महागामा बसुआ चौक हरिणचारा रोड मोड़ के पास टेम्पू पर दो व्यक्ति द्वारा गांजा बेचा जा रहा है. सूचना पर गोड्डा एसपी ने महागामा एसडीपीओ शिवशंकर तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया ओर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर एक टेम्पू में गांजा बेचते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 91 पुड़िया गांजा (वजन करीब 370 ग्राम), नगद 4359 रुपये, टेम्पू (JH17J 9756) बरामद किया. पकड़े गये दोनों व्यक्ति ने बयान में गांजा बेजने की बात स्वीकार किया. मामले को लेकर महागामा थाना में (काण्ड संख्या 181/2023) प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा



