
हेलारो को स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिला
इन्हें मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस और ऐक्टर का अवार्ड
इन फिल्मों को भी मिला अवार्ड
अक्षय कुमार की फिल्म “पैडमैन” को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया. संजय लीला भंसाली की फिल्म “पद्मावत” के गाने “घूमर” के लिये सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म के लिये भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला. इसी के गाने “बिंते दिल” के लिये अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला.
भंसाली ने कहा कि यह उनके लिये बड़ा अवसर है और संगीत की उनकी फिल्मों में हमेशा अहम भूमिका रही है. भंसाली ने बताया कि कोई भी पहचान, खासकर सरकार से आने वाली, काफी मायने रखती है. यह पीठ पर थपकी जैसी है. मैंने काफी हो-हल्ले और परेशानी के बीच ‘पद्मावत’ बनायी. जब भी मैं काफी तनाव में होता तो मैं स्टूडियो में जाता और गाना बनाना शुरू कर देता. मैं अपना संगीत बेहद प्यार से बनाता हूं.
कश्मीर पर आधारित फिल्म “हामिद” को सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म का सम्मान मिला जबकि इसके बाल कलाकार तल्हा अरशद रेशी ने तीन अन्य बच्चों के साथ सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार साझा किया.
कन्नड़ फिल्म “केजीएफ” को सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन का पुरस्कार मिला. प्रियंका चोपणा के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी मराठी फिल्म “पानी” ने पर्यावरण संरक्षण और परिरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता.




