
♦3 से 4 दिन में आ जायेगा मानसून
Ranchi : मौसम विभाग ने 11 से 13 जून को झारखंड के अलावा बिहार और यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ ओड़िशा और बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग का कहना है कि 11 जून को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर बनने की संभावना है. वहीं अरब सागर के ऊपर से दक्षिण पश्चिमी हवाएं 10 जून से तेज होंगी. इसके असर से झारखंड में भी भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने 11 जून को एक और चक्रवात आने की भविष्यवाणी की है. विभाग की मानें तो देश ने एक के बाद एक 2 बड़े तूफानों का सामना किया है. साथ ही कहा है कि यह लो प्रेशर चक्रवात में बदल सकता है या नहीं कहा नहीं जा सकता. लेकिन लो प्रेशर के चक्रवात में बदलने के संकेत हैं. इससे पहले तौकते और यास ने देश में भारी तबाही मचायी थी. वहीं झारखंड में भी इसका काफी प्रभाव देखने को मिला था. तौकते तूफान 14 मई को आया था और 19 मई को समाप्त हुआ था, जबकि यास 23 मई को उठा और 25 मई को समाप्त हो गया था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में अनलॉक-2 का एलान, अब चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक कंप्लीट लॉकडाउन
3 से 4 दिन में आ जायेगा मानसून
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि लो प्रेशर का इफेक्ट 3 दिनों तक रहेगा. जिससे लाइटनिंग के साथ तेज बारिश भी होगी. वहीं तीन से चार दिनों में झारखंड में मानसून की एंट्री हो जायेगी. इसके बाद लगातार बारिश जारी रहेगी. वहीं हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
इसे भी पढ़ें – ड्राइविंग लाइसेंस? अभी और देर लगेगी…



