Education & CareerJamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर के स्कूल में सनसनी : पहली मंजिल की मुंडेर पर खड़ी छात्रा को देख मचा Call the Teacher का शोर, जानिये क्या है माजरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक छात्रा पहली मंजिल की रेलिंग के पार बनी पतली सी मुंडेर पर खड़ी दिखाई दी. उस बच्ची को खतरनाक स्थिति में खड़ा देख कर आसपास मौजूद छात्राओं को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसे पकड़ लिया ताकि वह कुछ गलत कदम न उठा सके. इस दौरान कई छात्राएं बदहवासी में कॉल द टीचर की आवाज लगाती रहीं. बहरहाल टीचर के आने पहले ही उस छात्रा को मुंडेर से सुरक्षित ऊपर की ओर खींच लिया गया. बाद में टीचर के आने के बाद उस लड़की को दूसरी जगह ले जाया गया.

स्कूल का समय खत्म होने के बाद बाहर निकली कई छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी. बताया जाता है कि उक्त छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है. यह घटना लंच ब्रेक के दौरान हुई. उस बच्ची की मंशा क्या थी और वह उस खतरनाक जगह पर क्या कर रही थी, इस बारे में कोई भी कुछ भी बता पाने में असमर्थ दिखी. लेकिन छात्राओं के बीच यह चर्चा रही कि उक्त लड़की खुद को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ही वहां खड़ी थी. हालांकि वह कोई खतरनाक कदम उठा पाती, इससे पहले ही छात्राओं ने उसे देख लिया और वहां से हटा दिया.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : बिरसानगर में रंगदारी नहीं देने पर मजदूर पर बोतल और उस्तरा से हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

 

Related Articles

Back to top button