JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी, मौसम के बदले मिजाज ने दी राहत

Jamshedpur : आखिरकार शहरवासियों को जिसका इंतजार था, मंगलवार को थोड़ी देर के लिए ही सही, वहीं हुआ. इस प्रचंड गर्मी में मंगलार दिन के दूसरे पहर तब राहत मिली जब मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला. इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी भी हुई. इससे अप्रैल की ही महीने में प्रचंड गर्मी झेलने पर विवश लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिली. क्योंकि मार्च महीने के बाद से ही दिन-ब-दिन पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस बीच सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था. शहर के लोग शरीर को झुलसा देनेवाली गर्मी से त्राहिमाम रहे. इतना ही नहीं लू चलने से भी लोगों का हाल-बेहाल रहा. यहां तक कि मंगलवार को भी दिन के पहले पहर लोग भीषण गर्मी झेलते रहे, तभी दिन के दूसरे पहर अचानक देखते ही देखते मौसम सुहाना हुआ और शुरु हो गया रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला. शहर के साकची और बिष्टुपुर के कुछ क्षेत्रों में इस दौरान थोड़ी देर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का रंग बदल डाला.

खासकर, जुबली पार्क से लेकर जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कीनन स्टेडियम के आस-पास रिमझिम बारिश हुई, जबकि बिष्टुपुर के ही साउथ पार्क एरिया से लेकर झंडा चौक और वोल्टास बिल्डिंग समेत आस-पास के इलाकों में बूंदाबूंदी हुई. यह स्थिति बिष्टुपुर खरकाई ब्रिज से लेकर आदित्यपुर के कुछ इलाकों में भी थोड़ी देर के लिए बनी रही. फिर अचानक बारिश बंद हो गई और शुरु हो गया कहीं धूप, तो कहीं छांव का खेल. इस बीच कुछ इलाकों में शाम तक थोड़ी बहुत धूप रही, वहीं कई जगहों पर मौसम थोड़ा सुहाना लगा. इस दौरान हवा से पेड़े-पौधों के पत्ते भी हिलते दिखे. यहां बता दें कि मौसम विभाग भी कुछ दिनों बाद बारिश का अनुमान लगा रहा है. इससे पहले 17-18 अप्रैल को भी बारिश का अनुमान जताया गया था. हालांकि उस दिन तो बारिश नहीं हुई, बल्कि शहर का पारा और बढ़ने लगा. इस बीच थोड़ी देर के लिए ही सही बारिश ने राहत जरुर दी. आनेवाले कुछ दिनों में भी इस तरह से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – त्रिकूट रोप-वे हादसा : Drone कैमरे के सहयोग से लोगों की मदद करने वाले ऑपरेटरों का सम्मान

Related Articles

Back to top button