
Ranchi: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बुधवार को ईडी कोर्ट में हाजिर हुई. कोर्ट ने उनके आरोप गठन पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की थी. पूजा सिंघल ने कोर्ट से समय देने का आग्रह किया. इसके बाद कोर्ट ने आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि निर्धारित की. पूजा सिंघल की ओर से कोर्ट से आग्रह किया गया कि कल यानी गुरुवार को उनके एक मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए उन्हें समय दिया जाए.

3 अप्रैल को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने पूजा सिंघल के डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था. बता दें कि पूजा सिंघल समेत उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इनके खिलाफ अब आरोप गठन होना है. राम विनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ कोर्ट पूर्व में आरोप गठित कर चुकी है. अभी पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत पर है. 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 2 माह की अंतरिम जमानत पूजा सिंघल को प्रदान की थी.
इसे भी पढ़ें: कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग के साथ शुरू हुआ रेल-सड़क जाम, रांची रेल मंडल की सेवाओं पर भी असर




