ChaibasaJamshedpurJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग के साथ शुरू हुआ रेल-सड़क जाम, रांची रेल मंडल की सेवाओं पर भी असर

Ranchi/Chaibasa: कुड़मी समाज के लोगों ने आदिवासी (एसटी) वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर दो जगहों पर रेल का चक्का जाम कर दिया है. खड़गपुर मंडल के खेमाशुलि स्टेशन एवं आद्रा मण्डल के कुसतौर स्टेशन पर आदिवासी कुड़मी समाज के लोग रेल की पटरी पर डट गए है. कुड़मी समाज का कहना है कि उनका रेल रोको अभियान अनिश्चितकालीन है. इससे रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. पांच अप्रैल के लिए आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा है. कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए है. जाहिर है इससे ट्रेन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मंगलवार (4 अप्रैल) की रात 12 बजे से ही अपनी मांगों को लेकर संगठन से जुड़े लोग रेलवे स्टेशनों के अलावा आसपास की प्रमुख सड़कों पर भी उतर चुके हैं. इस परिस्थिति को देखते रेलवे की विभिन्न ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया है. फिलहाल खड़गपुर रेलवे मंडल से खुलने वाली करीब 6 दर्जन ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है. कुछ के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं. सबसे अधिक असर हावड़ा- मुंबई रेल मार्ग और कोलकाता- बहरागोडा सड़क मार्ग पर आंदोलन का असर पड़ रहा है.

इधर, रांची रेल मंडल ने भी फिलहाल 5 अप्रैल को 8 ट्रेनों की सेवाएं रद्द करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि परिस्थितियों को देखते और भी गाडियों को रद्द किया जा सकता है. बुधवार को (5 अप्रैल) ट्रेन संख्या 08641आद्रा – बरकाकाना मेमू पैसेंजर यात्रा को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह 5 अप्रैल की तारीख में ट्रेन संख्या 03595  बोकारो स्टिलसिटी – आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18085  खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 22892  रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 22891  हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा और ट्रेन संख्या 03598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर यात्रा सेवा को स्थगित कर दिया है.

क्या कह रहे आंदोलनकारी

खेमासोली स्टेशन (पश्चिम बंगाल) में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजेश महतो के मुताबिक सरकार उनकी नहीं सुन रही है. उनके जस्टिफिकेशन बिल को केंद्र सरकार के पास नहीं भेजा जा रहा है. 2017 में बिल भेजने की बात कही गई थी. पर बार बार धोखा हो रहा है. ऐसे में अब वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे. रेलवे और सड़क मार्ग जाम करेंगे ताकि बंगाल सरकार केंद्र को बिल भेजे.

ये ट्रेनें आज रहेगी रद्द

ट्रेन संख्या 18116 चक्रधरपुर-गोमोह-एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 13301 धनबाद-टाटानगर-एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-दानापुर-एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 08173/08174 टाटानगर-आसनसोल टाटानगर मेमू स्पेशल

ट्रेन संख्या 18184 दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 08054/08055 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल

ट्रेन संख्या 08060/08059 टाटानगर – खड़गपुर – मेमू स्पेशल

ट्रेन संख्या 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा – बारबिल – जनशताब्दी एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 08160 टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल

ट्रेन संख्या 08071 खड़गपुर-टाटानगर मेमू स्पेशल

ये ट्रेनें शोर्ट टर्मिनेट और शोर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी

5 अप्रैल को खुलने वाली ट्रेन संख्या 22862 कांताबाजी टिटलागढ़ हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन 5 अप्रैल को टाटानगर तक किया जायेगा. इसके बाद इसी ट्रेन को टाटानगर से कांताबजी तक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जायेगा. यह ट्रेन टाटानगर से हावड़ा स्टेशन तक रद्द रहेगी.

5 अप्रैल को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक किया जायेगा. आद्रा से चक्रधरपुर स्टेशन तक यह ट्रेन रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें: सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो में एडमिशन के लिए 9-10 अप्रैल को पाकुड़ में होगा सलेक्शन ट्रायल

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button