Ranchi

लैंड स्कैम: अमित कुमार अग्रवाल की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी, अगली सुनवाई 28 फरवरी को

Ranchi:  सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन  की अवैध खरीद बिक्री मामले में  अमित कुमार अग्रवाल की  जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से बहस जारी रही. अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी. प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता रोहित रंजन सिंह ने पैरवी की.  पूर्व में पीएमएलए कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. जिसके बाद उनकी ओर से जमानत के लिए हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. मामले में  ईडी द्वारा अमित कुमार अग्रवाल खिलाफ ईसीआईआर 1/2023 दर्ज किया है. इसमें  अमित कुमार अग्रवाल , छवि रंजन सहित 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है.  जमीन खरीद बिक्री मामले को लेकर बरियातू थाना में अमित अग्रवाल, छवि रंजन आदि के खिलाफ कांड संख्या 141 /2022 दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button