Court NewsLead News

अवैध खनन मामले में आरोपी सुनील यादव की जमानत पर ईडी कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश 7 अक्टूबर को

Ranchi : साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में आरोपी सुनील यादव की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गई. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने मामले में आदेश के लिए 7 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने पैरवी की. दरअसल, सुनील दहू यादव का भाई है. ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में आरोपी सुनील का भाई दाहु यादव अब तक फरार है. बता दें कि ईडी ने साहिबगंज में अवैध खनन घोटाले की जांच में पंकज मिश्रा के साथ ही सुनील यादव और दाहु यादव को अवैध खनन में लिप्त पाया है.

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट का फैसलाः राज्य के उत्कृष्ट पंचायत, प्रखंड पंचायत, जिला परिषद के लिए पुरस्कार योजना होगी शुरू

Related Articles

Back to top button