
Ranchi : देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में आतंकी संगठन आइएसआइएस से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटिशन पर एनआइए कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई. एनआइए की विशेष अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. 3 मई को अदालत अपना आदेश सुनायेगी. बता दें कि 19 वर्षीय फैजान अंसारी इंटरनेट मीडिया पर लोगों को दहशत फैलाने का प्रशिक्षण दे रहा था. आतंकी संगठन आइएसआइएस के विदेशी संचालकों के संपर्क में रह कर वह भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहा था. 19 जुलाई 2023 को एनआइए की टीम ने लोहरदगा से उसे गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले एनआइए ने 16 और 17 जुलाई 2023 को अलीगढ़ और झारखंड के लोहरदगा आवास की तलाशी ली थी. फैजान अंसारी के ठिकाने से एनआइए को कुछ डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और आपत्तिजनक सामान मिले थे.
इसे भी पढ़ें – गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट का फैसला नहीं आने पर हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया



