JharkhandRanchi

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अधिक से अधिक संख्या में कोरोना जांच करने और जरुरी संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश

  •  कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में की उच्चस्तरीय बैठक

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे और हो रहे कार्यों की समीक्षा की. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने रिम्स में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की बात कही, उसके लिए पर्याप्त संख्या में उपकरणों की व्यवस्था करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया. उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को जरूरी पड़ रहे संसाधनों और उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

राज्य में प्रतिदिन औसतन 350 सैंपलों की ही जांच की जा रही है. उन्होंने कोरोना की लड़ाई लड़ रहे तमाम स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्यकर्मी मानवता की सेवा करते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम हैं. उन्होंने बैठक कर ताजा हालात की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें – तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण पुलिस बल का टूट रहा मनोबल: भाजपा

स्वास्थ्य सचिव को दिया प्राइवेट डायलिसिस सेंटर खुलवाने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही है कि प्राइवेट डायलिसिस सेंटर बंद हो गये हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत आ रही है. उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे इसे खुलवाने को लेकर तुरंत कार्यवाई करें. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और कई तरह के उपाय कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की है कि जांच में लगे कर्मियों को सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है

राज्यवासियों से रक्तदान करने की अपील

बैठक पर वर्तमान स्थिति में रक्त की कमी पर भी चर्चा हुई, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश पर संकट है, तो युवाओं की जिम्मेदारी है कि इसमें सहयोग करें. वर्तमान में रिम्स और सदर दोनों अस्पताल मिलाकर कुल 246 यूनिट ही खून उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें – #LockDownEffect: बीमार बेटे से मिलने के लिए 6 राज्यों की यात्रा करके राजस्थान पहुंची मां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button