
Hazaribagh : एसडीओ विद्याभूषण कुमार के तुगलकी फरमान से एक परिवार घंटो परेशान रहा. 72 वर्षीय अजीत कुमार दयाल शिवपुरी निवासी जो कोरोना संक्रमित हैं. उन्हें इलाज के लिए घर से ही ऑक्सीजन के साथ लाया गया था.
लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के बाद जब परिवार के लोग ऑक्सीजन के लिए डेमोटांड़ पहुंचे तो एसडीओ ऑक्सीजन देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले मरीज की जांच होगी फिर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जायेगा.
एसडीओ के तुगलकी फरमान से परिवार हो रहा परेशान रहे. काफी मिन्नतों के बाद भी जब एसडीओ साहब ने सुध नहीं ली तो परिजन मरीज को लेकर आरोग्यम अस्पताल गये. अस्पताल में बेड नहीं रहने के कारण बाहर पार्किंग स्थल में ही गाड़ी में उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया.
इसे भी पढ़ें:कोविशील्ड टीका अब 400 के बदले 300 में मिलेगा, सीरम इंस्टीट्यूट ने की घोषणा




