Hazaribagh

हजारीबाग : शहीद निर्मल महतो पार्क की बंदोबस्ती

Hazaribag : नगर निगम हजारीबाग स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क की बंदोबस्ती की गई. बंदोबस्ती का काम सहायक नगर आयुक्त मनोज मंजीत की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सम्पन्न हुयी.

इसे भी पढ़ें :भारत बंद के दौरान पलामू में लगे नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे, धनबाद में निकाला गया जुलूस

बोली में 4 प्रतिभागी योगेश कुमार, सुजीत कुमार रजक, विवेक कुमार सिन्हा तथा मनोज कुमार सिन्हा ने भाग लिया. बोली 1 करोड़ 25 लाख से शुरू हुई. जहां मनोज कुमार सिन्हा को पार्क 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार में आवंटित की गयी. बंदोबस्ती के दौरान नगर प्रबंधक फरहत अनिल, कनीय अभियंता संजय सिंह सहायक राजीव कुशवाहा तथा निरंजन सिंह उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें :नीलांबर-पीतांबर और पांकी विधायक की तस्वीर पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोती

Related Articles

Back to top button