JharkhandPalamu

भारत बंद के दौरान पलामू में लगे नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे, धनबाद में निकाला गया जुलूस

Palamu : पलामू जिले में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा द्वारा वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया गया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में छहमुहान और रेड़मा चैक को जाम रखा गया. जिले में बंद का आंशिक असर देखने को मिला. इस दौरान पुलिस मुर्दाबाद और नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे लगाए गए.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS : होमगार्ड जवानों ने RANCHI में किया सड़क जाम, 29000 जवान हैं आंदोलनरत

पलामू में लगे नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे

छहमुहान पर आन्दोलन के दौरान एक एंबुलेंस को प्रशासन द्वारा रास्ता देकर भेज दिया गया. जिसके बाद शैलेश चंद्रवंशी और नेताओं ने सड़क पर गाड़ी के आगे लेट गए. पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन वें नहीं माने. कुछ क्षण बाद भारत बंद में किसान का समर्थन कर रहें लोगों ने भारतीय पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों ने माओवादी जिंदाबाद, नक्सलबाड़ी जिंदाबाद के भी नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस और प्रद्शनकारियों के बीच नोंकझोंक हुई.

धनबाद में निकाला गया जुलूस

धनबाद में वाम मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को भारत बंद के समर्थन में एकजुटता रैली निकाली गई. जो किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के समर्थन में धनबाद जिला परिषद मैदान से निकलकर रणधीर वर्मा चौक पहुंची. जहां वामपंथी नेताओं ने नारेबाजी किया और किसानों के प्रति अपनी एकजुटता का परिचय दिया.

इसे भी पढ़ें :एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

 

Related Articles

Back to top button