Crime NewsGiridihJharkhand

Giridih : देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना के एसआई प्रमोद कुमार ने वाहन जांच अभियान के दौरान देसी कट्टे के साथ एक युवक को ऑटो से गिरफ़्तार करने में सफलता पायी. रविवार को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी युवक मो. इंस्टिशार उर्फ सिंटू को जेल भेजा.

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गांडेय के दलवादिह का रहने वाला है. फिलहाल आरोपी सिंटू मुफ्फिसल थाना के औधोगिक इलाके के गादीश्रीरामपुर में रह रहा था. जानकारी के अनुशार आरोपी सिंटू पहले भी डकैती केस में जेल जा चुका है. कोर्ट से जमानत पर आरोपी बाहर निकला था.

बताया जा रहा है कि एसआई प्रमोद कुमार ने आरोपी युवक सिंटू को गिरिडीह कालेज के समीप उस वक़्त दबोचा जब वह ऑटो में सवार हो कर कॉलेज तरफ से गिरिडीह की ओर जा रहा था.

कालेज के समीप पुलिस सहायता केंद्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ऑटो को रोक कर जब जांच की गयी तो आरोपी युवक अपने पास रखे झोले को छिपाने लगा. इससे पुलिस का शक बढ़ने के बाद एसआई प्रमोद कुमार ने झोला की जांच की तो झोले से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें – चतरा: नाबलिग छात्रा का शव तालाब में तैरता मिला

Related Articles

Back to top button