ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा: नाबलिग छात्रा का शव तालाब में तैरता मिला

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chatra: गिधौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता की 14 वर्षीया पुत्री सुप्रिया कुमारी का शव गांव के दतुआ तालाब से रविवार देर शाम बरामद हुआ. शव को पुलिस अपने कब्जे में कर लिया है.

बताया जाता है कि 13 जनवरी को रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस बच्ची की बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही थी.

परंतु रविवार के देश शाम बच्ची का शव दतुआ तालाब से बरामद हुआ. इधर लोग छात्रा की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

Related Articles

Back to top button