
Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा. रविवार को स्टेशन के बाहरी प्रांगण में तिरंगा झंडा लगाने का ट्रायल किया गया. तिरंगे को शीर्ष तक लगाकर कुछ देर रखा फिर उतारा गया. ट्रायल लगभग सफल रहा. धनबाद मंडल के निर्देशानुसार 26 जनवरी को स्टेशन प्रांगण में तिरंगे झंडे का उद्घाटन किया जाएगा.
ऐसा रहेगा तिरंगा
स्टेशन पर जो तिरंगा लगेगा उसकी ऊंचाई 30.5 मीटर रहेगी. ध्वज 30 गुणा 20 फीट का रहेगा. साइज विभाग से ही तय होकर आया है. मिली जानकरी के अनुसार कोविड 19 की वजह से झंडा तोलन कार्यक्रम को रोका गया था. स्किपर लिमिटेड कंपनी के सीनियर मैनेजर रूपेश राज व साइट इंजीनियर विकास कुमार ने आईओडब्लू गौरी शंकर शर्मा को तिरंगे का सफल ट्रायल कर सुपुर्द कर दिया, वहीं कोडरमा स्टेशन के अलावे धनबाद, हजारीबाग, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड में भी झंडा का कार्य पूरा कर दिया गया है. साथ ही धनबाद मंडल के कुछ और स्टेशन पर 26 जनवरी को झंडा तोलन की तैयारी है.
वहीं स्टेशन प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय सांसद के द्वारा 100 फीट झंडे का उद्घाटन होना है, साथ ही 26 जनवरी को झंडा तोलन की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – लातेहार: नक्सलियों के बारूदी सुरंग का शिकार हुई महिला का शव 22 घंटे बाद निकाला गया जंगल से बाहर




