
Jamshedpur : शहर के जाने-माने व्यवसायी और चैंबर के पूर्व सचिव भरत वसानी के भतीजे ध्रुव वसानी का स्कॉटलैंड की अदालत में जूरी के रूप में चयन किया गया है. ध्रुव के पिता जिग्नेश वसानी सिंहभूम चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य हैं. स्कॉटलैंड कोर्ट एंड ट्रिब्यूनल सर्विस की ओर से पिछले 11 अक्टूबर को ध्रुव को बतौर जूरी चयन होने की सूचना दी गयी. ध्रुव फिलहाल स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में रहते हैं और वह बार्कलेज बैंक में कार्यरत हैं. ध्रुव को ग्लास्गो स्टाफ कोर्ट में सेवा देनी है.

बता दें कि स्कॉटलैंड में निवास करनेवाले लोगों का चयन जूरी पद के लिए किया जाता है और यह चयन वहां के इलेक्टोरल रजिस्टर के आधार पर किया जाता है. 71 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह छूट है कि वह जूरी सेवा में आने से मना कर सकते हैं. ध्रुव को भेजे पत्र में यह लिखा गया है कि अगर वह जूरी बनने से इनकार करते हैं, तो उन्हें जुर्माने के रूप में 1000 पाउंड अदा करने होंगे.
कारमेल स्कूल से पूरी की स्कूली शिक्षा
ध्रुव वसानी ने अपनी स्कूल की पढाई जमशेदपुर के कार्मेल जूनियर कॉलेज से की थी. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के नरसी मूनजी कॉलेज से किया. फिलहाल वह स्कॉटलैंड में बार्कलेज बैंक में कार्यरत हैं. ध्रुव की इस उपलब्धि से उसके परिवार वाले काफी खुश हैं.




