Ranchi

विधानसभा अध्यक्ष से मिला झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ का शिष्टमण्डल, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने की मांग की

Ranchi: झारखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ ने राज्य में अन्य चिकित्सकों के समान पशु चिकित्सकों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की है. संघ के एक शिष्पटमंडल ने रविवार को झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर यह मांग रखी. इस दौरान शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा एवं उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के आलोक मे पशुचिकित्सकों को अन्य चिकित्सकों के समान मानते हुए पांच पद सोपान, प्रोन्नत पद 50 प्रतिशत के साथ अन्य सुविधा दिया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: महाजुटान रैली में जुटे धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम, कहा- जनजाति समाज को मिले सरना धर्म कोड

महामंत्री शिवानंद काशी ने बताया कि वर्तमान मे पशु चिकित्सकों का मात्र दो पदसोपान एवं 9 प्रतिशत प्रोन्नत पद है, जिसके कारण 91% पशुचिकित्सक मूल कोटि के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने शिष्टमंडल को यह आश्वस्त किया और कहा कि पशुचिकित्सको की मांग उचित है, इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार को इस दिशा में उचित कार्रवाई के लिए कहा जायेगा.

Related Articles

Back to top button