Chaibasa

चाईबासा में भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक, 10 महिलाओं को मिला सुषमा स्वराज सम्मान

Chaibasa: भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को दिलीप साव स्मृति भवन में जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई ने संगठन मजबूती को लेकर कार्यसमिति सदस्यों से कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधासभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर हमारा जोर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब महिला मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल स्तर पर भी कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया जाना है. इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राजपति देवी ने कहा कि संगठन का विस्तार ज्यादा से ज्यादा करना है. उन्होंने महिलाओं को मोदी एप डाउनलोड कर सेल्फ़ी भेजने के भी निर्देश दिए. इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, प्रदेश भाजपा मंत्री रीता मिश्रा, प्रमंडल प्रभारी सुमन बिरुवा, महिला मोर्चा महामंत्री पुतुल पूर्ति, प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा गीता बालमुचू, व्यपार प्रकोष्ठ सह संयोजक संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय पासवान, सुरेश साव समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: चलती ट्रेन से दो लोगों को फेंका, एक की मौत, एक घायल

कांग्रेस छोड़ कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

जिला कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस छोड़कर कई महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा. इसमें रूपा दास, मेरी देवगम तथा रामा देवी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई द्वारा उन सभी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया.

10 महिला कार्यकर्ताओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बेहतर कार्य करने वाली 10 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसमें खुशबू कुमारी, दम्यंती लोहार, स्वेता रवानी, कमला देवी, ललिता साव, रूपा दास, बॉबी देवी, ललिता देवी, शुकुरमुनी मुंडा तथा सीमा मुंडारी को ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

Related Articles

Back to top button