Bokaro

बेरमो में बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख की चोरी

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल चांदनी मार्केट स्थित गिफ्ट कॉर्नर की दुकान चलाने वाले बिजय प्रजापति के बाइक की डिक्की से उच्चकों ने डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजय अपनी दुकान खोलने के पूर्व बीओआई की स्थानीय शाखा रुपये की निकासी करने गया. बैंक के एक नंबर काउंटर से बिजय प्रजापति ने डेढ़ लाख रुपये की निकासी की और बैंक से निकलकर रुपयों को अपनी बाइक नंबर जेएच09एएक्स-4617 की डिक्की में डालकर चांदनी मार्केट स्थित के सामने बाइकर खड़ी कर दुकान खोल साफ-सफाई करने लगा. सफाई कार्य के बाद रुपयों को निकालने के लिए डिक्की खोला तो उसके होश उड़ गये. बाइक की डिक्की से रुपया गायब था. उसने आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाना में रुपया चोरी होने की सूचना दी. इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर अनि बिरेंद्र हांसदा, अजीत कुमार मामले की जांच करने चांदनी मार्केट एवं बैंक की शाखा गये. पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक में जाकर शाखा प्रबंधन राम रतन प्रताप से बैंक के एक नंबर काउंटर से बिजय द्वारा रुपये की निकासी से लेकर उसके बैंक से निकलने तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पदाधिकारी बाद में चांदन मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि बैंक से चांदनी मार्केट अपनी दुकान पहुंचते ही बिजय के पीछे दो बाइकों पर चार युवक पहुंचे और चारों में से एक मौको देखकर बिजय के बाइक की डिक्की से रुपया निकाला और सभी वहां से भाग निकले. पुलिस दावा कर रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बाइकों सहित चारों चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दिन दहाड़े दुकान के बाहर लगी बाइक की डिक्की से रुपयों की चंद मिनट में चोरी की घटना से बाजार के सभी दुकानदार काफी सकते में हैं.

Related Articles

Back to top button