
Gumla: गुमला पुलिस ने बोलेरो पिंक अप वाहन से 433 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता पाई है. अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मनीष रंजन लाल ने इस संबंध में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बहरा टोली के समीप प्याज लदा बोलेरो पिकअप वाहन पलट गया. इस घटना में गाड़ी का ड्राइवर अक्षय कुमार उर्फ नन्हे और उपचालक ब्लास्टर चमार घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर मौके पर पुलिस ने जब गाड़ी में मौजूद बोरों की जांच की तो इस दौरान 13 बोरे से पुलिस ने गांजा बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं. एसडीपीओ के अनुसार बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 26 लाख रूपए के करीब है और इसे उड़ीसा से औरंगाबाद ले जाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: दुमका में ग्राहक सेवा केन्द्र लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ा, लुटेरे की गोली से एक ग्रामीण घायल




