ChaibasaCrime News

चक्रधरपुर: नगर परिषद कार्यालय के इंजीनियर के घर में काम कर रहे मजदूर की करेंट की चपेट में आने से मौत

Chaibasa: चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के इंजीनियर साकिब जाबेद के घर में कार्य कर रहा मजदूर बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जंगीपुर निवासी 36 वर्षीय नाजिबुल शेख अपने साथियों के साथ चक्रधरपुर शहर अंतर्गत बांग्लाटाड निवासी नगर परिषद कार्यालय के इंजीनियर साकिब जाबेद के घर में प्लास्टर का काम कर रहा था. इस दौरान मजदूर नाजिबुल शेख बिजली की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद साथियों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने नाजिबुल शेख को मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना के पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और अन्य मजदूरों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Gumla: पुलिस ने 26 लाख रुपये मूल्य के 433 किलो गांजा किया बरामद

Related Articles

Back to top button