
Gumla: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी बाजार से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेश शराब जब्त की है. दीपक कुमार फूड और कोल्ड ड्रिंक की दुकान और एक घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में रखे विदेशी अवैध शराब को बरामद किया.
इसे भी पढ़ेंःचुनाव आयोग ने मोदी सरकार के ‘इलेक्टोरल बॉन्ड्स स्कीम’ को बताया पारदर्शिता के लिए खतरा
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां अवैध शराब के धंधे में शामिल दीपक कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया. तो वहीं एक युवक मौके से भागने में सफल रहा.
बताया जा रहा है कि विदेशी शराब का अवैध धंधा सफेदपोश लोगों के देखरेख में चल रहा था. पुलिस वैसे सफेदपोश लोगों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. खबर है कि चैनपुर एसडीपीओ कुलदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी बाजार में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंः शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
जिसके आधार पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने दीपक कुमार फूड और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान और पंकज कुमार के घर और दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी अवैध शराब बरामद की.
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट
चैनपुर एसडीपीओ कुलदीप कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है. जगह-जगह पर चेक नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.
और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है. फरार वारंटी को भी गिरफ्तार करके पुलिस लगातार जेल भेजने का काम कर रही है.
चुनाव को देखते हुए शराब माफिया बड़े पैमाने पर अवैध शराब को बेचने की कोशिश में लगे हुए हैं जिसके विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चलाकर माफिया को गिरफ्तार कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं




