
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ हो रही है. शोपियां और हंदवाड़ा में सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ चल रही है.
शोपियां में मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि अबतक दो शव बरामद किये गये हैं. इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है.
Shopian: 3 terrorists killed in an encounter between terrorists & security forces in Keller area. Weapons also recovered. Operation in progress. CRPF, Army & J&K police had launched a joint operation in the early hours today.#JammuAndKashmir (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/dZpwwhxzBh
— ANI (@ANI) March 28, 2019
इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं
शोपियां में तीन आतंकी ढेर
खबर है कि शोपियां में 4 से 6 आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया था. दक्षिण शोपियां के केल्लार इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार बरामद हुए हैं.
वहीं, हंदवाड़ा में भी सेना ने दो आतंकियों को घेर रखा है. मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की.
जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए. इस दौरान मारे गये आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
इधर, हंदवाड़ा में गुरुवार की सुबह आतंकियों के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली. जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया. हंदवाड़ा के यारो इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को घेर रखा है. मुठभेड़ अब भी जारी है.
इसे भी पढ़ेंः‘मिशन शक्ति’ पर कांग्रेस से जेटली का सवालः सरकार में रहते क्यों नहीं दी थी इजाजत




