
Ranchi/Gumla: भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) ने हाल में संसद से पास वक्फ बिल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है. साथ ही इसे तुष्टिकरण की राजनीति का दुकान चलाने का प्रयास बताया है. भाजयुमो ने इसके साथ ही विभिन्न जिलों में वक्फ बिल का विरोध करने वालों को वतन का गद्दार भी बताया है. गुमला सहित अन्य जिलों में सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं का विभिन्न चौक- चौराहों पर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है.

युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव के मुताबिक, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले स्वार्थी नेताओं का गुमला जिला के प्रमुख चौक- चौराहे पर पोस्टर लगा कर युवा मोर्चा, गुमला जिला के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है. गुमला के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद के मुताबिक, सत्तारूढ दल (झामुमो-कांग्रेस-राजद) वक्फ बिल का विरोध कर रहे. खास धर्म के लोगों का वोट हासिल करने की चाह में वे सब वतन का दुश्मन बन रहे हैं. ऐसे में राज्य की जनता को जागरूक करना जरूरी है.




