
Ranchi: गुमला पुलिस ने दो-दो किलो के पांच बमों को निष्क्रिय कर दिया है. गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला-थाना क्षेत्र के आंजन-हिरनाखांड जंगल में सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादियों के द्वारा बम बिछाया गया है.
इस सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु गुमला पुलिस तथा SSB के संयुक्त टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सर्च करने के क्रम में हिरनाखांड जंगल में बम के होने का सत्यापन हुआ. सर्च अभियान के दौरान पाये गये दो-दो किलो के पांच जिन्दा केन बम को झारखंड जगुआर की BDDS टीम द्वारा आज विनष्ट किया गया.




