
CHAKRADHARPUR : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना अंतर्गत कमरगांव के कारो नदी में पीएलएफआई नक्सलियों द्वारा अवैध बालू लाने गए दो ट्रैक्टर को जलाने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक मामला पीएलएफआई नक्सलियों द्वारा ट्रैक्टर जलाने और क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फैलाने को लेकर पीएलएफआई संरक्षक दिनेश गोप, एरिया कंमाडर संतोष कंडोलना व अन्य 15-20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जबकि दूसरे मामले में दोनों ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इसमें अवैध बालू उठाव करने व उसके परिवहन करने के मामले में लघु खनिजों के अनाधिकृत उत्खनन और परिवहन के तहत जेएमएमसी 2004, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 आदि धाराओं में मामला दर्ज किया हैं. पुलिस ने शनिवार को ट्रैक्टर मालिक सोनुवा निश्चिंतपुर गांव निवासी संदीप कुंकल और चालक अंतू कोड़ाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं जबकि, दूसरे ट्रैक्टर मालिक लोटापहाड़ के पुनिपदा गांव निवासी बबलू साहू व चालक फरार है, पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
ये भी पढ़ें : Chakradharpur: युवक खुद बांध रहा था फ्यूज, बिजली का झटका लगने से बुरी तरह झुलसा, रेफर




