
Chakradharpur : ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने के दौरान एक युवक बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद घायल युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में उसकी हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे चाईबासा रेफर कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड के सिलपोड़ी पंचायत के जेनाबेड़ा गांव में बिजली नहीं होने के कारण गांव के युवक 25 वर्षीय मंगल मुंडारी बिजली के ट्रांसफार्मर में खुद ही चढ़ कर फ्यूज बांध रहा था. उसी समय बिजली आ गयी जिससे उक्त युवक बिजली खंभा से गिर गया और बिजली की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया. बाद में ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन-फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. युवक अत्यधिक झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
बिजली विभाग का कर्मचारी नहीं- एसडीओ
चक्रधरपुर बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार निराला ने बताया कि बिजली की चपेट में आए युवकों बिजली विभाग का नहीं था. अगर गांव में बिजली नहीं थी तो गांव वालों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को फोन नहीं किया था. इसलिए इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है.




