Giridih

ईद व सरहुल को लेकर गिरिडीह नगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, टोटो चालकों पर नियंत्रण की मांग

Giridih: ईद व सरहुल को लेकर गुरुवार को गिरिडीह के नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों ने सुझाव देते हुए कहा कि ईद के पूर्व संध्या शाम पांच बजे से लेकर रात दो बजे तक शहर में हर बड़े वाहनों की नो इंट्री होना जरुरी है. क्यांकि ईद के एक दिन पहले खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ती है. सदस्यों का कहना था कि पिछले कई दिनों से शहर में टोटो चालक बेतरतीब तरीके से यात्रियों को बैठाना शुरु कर देते है. कुछ असमाजिक तत्वों पर सिर्फ कड़ी नजर रखने की जरुरत है. इधर सदस्यों के बीच आए सुझाव के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि लोगों को जब भी जरुरत हो, वो पुलिस का सहयोग ले सकते हैं. सिर्फ एक कॉल करने की जरुरत है. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि ईद की पूर्व संध्या को शहर में बड़े वाहनों का नो इंट्री रहेगी. जबकि दूसरे दिन ईद की सुबह से लेकर शाम तक शहर में किसी भी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस बैठक में थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समिति के सदस्य विभाकर पांडेय, भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, रंजीत बरनवाल, दीपक शर्मा, कांग्रेस नेता मोहम्मद लड्डू अली खान, शादाब, झामुमो नेता सह जमीन कारोबारी इरशाद अहमद वारिष, राजेन्द्र यादव समेत कई सदस्य बैठक में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम से कहा- एनएचएआइ नो ऑब्जेक्शन दे देगा, रांची में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के फेज- 1 के बचे 15% काम को जल्द पूरा करें

 

Related Articles

Back to top button