
Deoghar: गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. आज सुबह 11:10 बजे पीएम का विमान एयरपोर्ट पर लैंड किया. जहां उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास, रंधीर सिंह एवं सीता सोरेन, गणेश मिश्रा, सहित संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, गोड्डा और राजमहल से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, निशिकांत दुबे, ताला मरांडी, अनंत ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी आदि ने किया. उसके बाद वह तीन हेलीकॉप्टर के काफिले के साथ जमुई के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट पर सांसद निशिकांत दुबे अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की. पीएम मोदी ने सभी का हालचाल पूछा. जमुई से एनडीए कोटे से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. जमुई में पहले चरण में ही मतदान होना है. पीएम मोदी उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं. बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के चुनाव के लिए बिहार के जमुई जिले के खैरा से आगाज करेंगे. वहीं 2019 में भी नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई से ही आगाज किए थे. जहां 40 सीट में 39 सीट एनडीए के झोली में आई थी. कांग्रेस मात्र एक सीट पर जीत हासिल की थी. इसी को देखते हुए इस बार भी वह बिहार के जमुई से ही पहला आमसभा को संबोधित किया.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत की. देवघर से वह जमुई गए, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कर एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के लिए लोगों से समर्थन मांगा.
सांसद निशिकांत ने गोड्डा के बुनकरों द्वारा विशेष तौर पर हस्त निर्मित शॉल भेंट किया
पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भगैया गोड्डा के बुनकरों द्वारा विशेष तौर पर हस्त निर्मित कमल फूल छाप वाला शॉल देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ स्वागत किया. मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है कि मोदी ने जिस पिछड़े क्षेत्र में एयरपोर्ट दिया, आज वो दोबारा इस एयरपोर्ट पर आए. यही विकास है, यही विकास है.
इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने देवघर एम्स से पूछा- बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट कब तक शुरू होगी




