Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Breaking : बागुननगर में संपत्ति विवाद में तलवार से छोटे भाई की बोटी-बोटी काट डाली, हालत नाजुक

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तलवार से 17 से ज्यादा बार वार कर घायल कर दिया. इस हमले में घायल की गर्दन, दोनों हाथ, दोनों पैर, तलवा, पेट और पीठ पर गहरा जख्म लगा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले में दोनों हाथ पूरी तरह से कट गये हैं. घायल संदीप कुमार पाल को टीएमएच ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागुननगर टीओपी के करीब अमन पथ में संदीप कुमार पाल, राजू कुमार पाल और राजेश कुमार पाल तीनों भाई एक साथ रहते हैं. कुछ माह पूर्व तीनों भाइयों ने संयुक्त रूप से घर का जीर्णोद्धार कराया, लेकिन एक माह पूर्व संदीप पाल ने बड़े भाई राजू कुमार पाल और उसकी पत्नी को मारपीट करते हुए घर से बेदखल कर दिया. इसकी जानकारी राजू कुमार पाल ने सिदगोड़ा थाना में जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की. बताया जाता है कि शिकायत के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी, जिसको लेकर राजू खफा था और उसने यह आशंका जतायी थी कि आने वाले समय में कोई बड़ी घटना घट सकती है.  सोमवार को संदीप कुमार पाल घर में अकेला था. इसकी जानकारी मिलने पर राजू कुमार पाल तलवार लेकर घर पहुंचा और लगातार संदीप पर 17 से ज्यादा वार कर दिये. हमले में संदीप के शरीर के कई अंग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया.हो-हल्ला होने पर आस पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचते, तब तक राजू वहां से फरार हो गया. बताया जाता है कि मंझला भाई राजेश कुमार पाल भी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था. वह टेंपो लेकर चला गया था. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. राजू की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – Mithila Motors के सीनियर मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने पहले क‍िया था प्रेम व‍िवाह

 

Related Articles

Back to top button