
Jamshedpur : मिथिला मोटर्स (मैजिक पैसेंजर) के मैनेजर राजरत्न श्रीवास्तव (36) ने सोमवार की शाम आदित्यपुर इंडो डेनिश टूल रूम के समीप साईं आंचल अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय राज रतन घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी कुसुम देवी मायके में थी. काम से लौटने के बाद जब उनका साला उनके कमरे में गया, तो दरवाजा भीतर से बंद था. उसने चाबी से दरवाजा खोला गया, तो राज रतन श्रीवास्तव को फंदे पर लटका हुए पाया गया. शव को उतार कर एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि की. इधर राज रत्न के सहयोगियों ने उसकी मौत के बाद पत्नी और साले की गतिविधियों को संदेहजनक मानते हुए हुए हत्या की आशंका जतायी है.
साथी कर्मचारी मनीष प्रजापति के अनुसार बारीगोड़ा निवासी राजरत्न श्रीवास्तव पिछले महीने 12 फरवरी को आदित्यपुर वन के रोड नंबर 10 की रहनेवाली कुसुम से प्रेम विवाह किया था. लेकिन विवाह के बाद पत्नी ने ससुराल न जाकर अलग की बात कही. इसके बाद राजरत्न श्रीवास्तव आदित्यपुर इंडोर टूल रूम के समीप साईं आंचल अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहने लगा. कुसुम के भाई सोनू भी उनके साथ ही रहता था. शादी के बाद से ही राजरत्न तनाव में रहने लगा था. मनीष प्रजापति ने बताया कि सोमवार की सुबह राज रत्न ने फोन कर सूचना दी कि वह आज ड्यूटी नहीं आयेगा. उसकी पत्नी की तबीयत खराब है और उसे हॉस्पिटल ले जाना है. इसके बाद मनीष प्रजापति क्लाइंट से मिलने के लिए चाईबासा चला गया और वहां कार्य पूरा होने के बाद 3 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी राजरत्न को दी, जिसका रिप्लाई राजरत्न ने 3.06 में ओके लिख कर दिया. इस मैसेज के बाद से किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई. शाम 5.15 के बाद मनीष ने राज को 50 से ज्यादा बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. शाम करीब 6 बजे पत्नी कुसुम ने मनीष प्रजापति को फोन कर बताया कि राजरत्न अब इस दुनिया में नहीं रहा. उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
उधर उसके साले सोनू का कहना है कि वह शाम में काम से लौटकर घर पहुंचा, तो दरवाजा बंद था. उसने चाबी से दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया, तो उसके जीजा फंदे से लटके हुए थे, जबकि कुसुम मायके गयी हुई थी. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी और राजरत्न को फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में मिथिला मोटर के कर्मचारी और राज के साथी गण पहुंचे. वहां उसके साथियों ने आरोप लगाया कि जब सवेरे उसने पत्नी को हॉस्पिटल ले जाने की बात कही थी, तो फिर पत्नी मायके कैसे चली गयी. यही नहीं, जब उसने पति के आत्महत्या करने की जानकारी उसके साथियों को दी, तो आदित्यपुर में ही काम करनेवाले अपने भाई को यह बात क्यों नहीं बतायी. भाई ने दरवाजे को चाबी से कैसे खोला, इन सभी बातों पर संदेह जताते हुए राजरत्न के सहकर्मियों ने उसकी मौत को हत्या करार दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Breaking : जमशेदपुर में संपत्ति विवाद में तलवार से छोटे भाई की बोटी-बोटी काट डाली, हालत नाजुक
12 फरवरी को हुआ था प्रेम विवाह
राज रतन श्रीवास्तव आदित्यपुर इंडो डेनिश टूल रूम के समीप साईं आंचल अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में पत्नी और साले के साथ रहते थे. उनके सहकर्मियों ने बताया कि उन्होंने 12 फरवरी को प्रेम विवाह किया था. इधर कुछ दिनों से पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी. इसपर राज रतन ने उसे मायके भेज दिया था. एमजीएम अस्पताल पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि दिन के 2 बजे तक उनसे बातचीत हुई थी. वह वाट्सएप्प पर सवालों का जवाब भी दे रहे थे, लेकिन फोन रिसीव करने पर अस्पताल में होने की बात कह रहे थे.
पत्नी ने कर्मचारी को फोन पर दी फांसी लगाने की सूचना
शाम को छह बजे राज रतन की पत्नी ने एक कर्मचारी को फोन किया और कहा कि वे फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं और फोन काट दिया. कर्मचारी ने तुरंत इसकी जानकारी अपने साथियों को दी. इसके बाद सभी आवास पहुंचे. वहां गार्ड ने बताया कि 10 मिनट पहले ही पुलिस उन्हें लेकर एमजीएम अस्पताल गयी है.
साला के पास थी फ्लैट की चाबी
श्रीवास्तव के साथ काम करनेवाले कर्मचारियों ने बताया कि उनके साले के पास फ्लैट की एक चाबी थी. उसने जब फ्लैट को खोला, तो उन्हें फंदे पर लटका पाया. फिलहाल सहकर्मियों के बीच चर्चा है कि शादी के बाद से ही श्रीवास्तव तनाव में रह रहे थे.
इसे भी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र से की संताल परगना में मनरेगा, सड़क और आवास योजनाओं में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग




