Bokaro

बोकारो पुलिस ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान, भारी मात्रा में अवैध देसी-विदेशी शराब जब्त

Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को बोकारो पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया. बोकारो एसपी के दिशा निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी ओर विदेशी शराब बरामद किया गया. जिले के कसमार थाना क्षेत्र से 700 किग्रा जावा महुआ एवं 75 लीटर महुआ शराब, हरला थाना क्षेत्र में करीब 50 किग्रा जावा महुआ नष्ट किया गया. सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. अमलाबाद थाना क्षेत्र से 35 केजी जावा महुआ बरामदकर नष्ट किया गया. आईएल थाना क्षेत्र से 12 किग्रा जावा महुआ नष्ट किया गया. अहमदाबाद थाना से 35 किग्रा जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया. वही चास थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया. 180 ml तूफानी ब्रांड की 240 बोतल एवं 600ml दिलखुश ब्रांड की 15 बोतल बरामद किया गया. पेटरवार थाना क्षेत्र के पोरदाग स्थित रेड चिल्ली नमक लाइन होटल में छापामारी कर 180 ml विभिन्न विदेशी ब्रांडों का 24 बोतल ओर 15 बियर बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें: एसीबी मुख्यालय में थैलेसीमिया पीड़ित के लिए पुलिस अधिकारियों ने किया रक्तदान

Related Articles

Back to top button