
Giridih : गिरिडीह के धनवार में शुक्रवार को रामलला की भूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश के साथ शुक्रवार को विहिप, बजरंग दल, आरएसएस, गायत्री परिवार, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, शिव चर्चा परिवार समेत कई हिन्दू संगठनों ने संयुक्त रूप से धनवार के शिव मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया. शोभायात्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकल कर धनवार बाजार के ब्लॉक रोड, लाल चौक, नेता जी चौक, अमर चौक, बड़ा चौक आदि विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए धनवार के पुनीत राय स्टेडियम पहुंची. शोभा यात्रा के दौरान अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण भी दिया गया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में आरती करने तथा घरों में दीपक जलाने की बात कही गयी. यात्रा में शामिल भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए नाचते गाते हुए चल रहे थे. जय श्री राम के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. यात्रा में लक्ष्मण सिंह, सुनील अग्रवाल, उमेश वर्णवाल, संजय अग्रवाल, मानव शास्त्री, पवन साव, सुबोध राय, उतम गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, भीम साव, अनमोल कुमार, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय साव,राजेन्द्र यादव,उदय सिंह,अरविंद साव,उपेंद्र सिंह,अशोक राय, कृष्णदेव रजक,बिनोद शर्मा,राजेश अग्रवाल,शम्भू बर्णवाल, के साथ साथ हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
इसे भी पढे़ं – महेन्द्र सिंह धौनी ने अपने दोस्त के खिलाफ रांची कोर्ट में दर्ज कराया आपराधिक मामला



