
Giridih: आदिवासी समुदाय द्वारा प्रकृति के उपासना का पर्व बाहा रविवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शहर के बस पड़ाव के मरांग बुरू जाहेर थान में आदिवासी समुदाय के पुजारी ने भक्तो के साथ पूजा अर्चना किया. पूजन स्थल में फूल अर्पित किया गया. तो पशु बलि भी दी गया. मौके पर सरहुल को लेकर आदिवासी समुदाय की महिलाएं और युवतियां इस दौरान मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य करती दिखी. कड़ी धूप में एक घंटे तक चले पूजा अर्चना के बाद शहर में सरहुल को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकला. महिलाए और युवतियां इस दौरान मांदर की थाप पर नृत्य करती निकली. पुलिस के कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में निकले भव्य शोभा यात्रा में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगो की भीड़ जुटी. भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम के साथ आदिवासी छात्र संगठन के नेतृत्व कर रहे थे. और जब शहर में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिलाए के साथ युवतियां और युवाओं का जुटान हुआ. लोग मांदर के थाप पर झूमते हुए शहर भ्रमण किया.
इसे भी पढ़ें: झामुमो ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को किया साइड, पूर्व सीएम की पत्नी संभाल रही पार्टी की जिम्मेदारी : अमर बाउरी




