GiridihJharkhandLead News

राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे गिरिडीह, डीसी-एसपी ने बुके देकर किया स्वागत, बुधवार को ब्लड बैंक के नये भवन का करेंगे उद्घाटन

Giridih : राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार की देर शाम देवघर से गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान सर्किट हाउस में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मृति कुमारी, उपनगर आयुक्त विशाल दीप खलको और डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने बुके देकर स्वागत किया. देर शाम कई भाजपा नेता सर्किट हाउस पहुंचे. रेड क्रॉस सोसाइटी के चरणजीत सिंह सलूजा, मदन विश्वकर्मा, और गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल समेत कई और लोग राज्यपाल से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे और भेंट की. राज्यपाल बुधवार को शहर के सर्कस मैदान के समीप रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन में नवनिर्मित ब्लड बैंक का उद्घाटन करेंगे.

Related Articles

Back to top button