
Ranchi : राज्यपाल रमेश बैस ने आज राजभवन में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया. राज्यपाल ने उनकी विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली. विदित हो कि दिनांक 27, 28 एवं 29 सितंबर, 2022 को मेकॉन स्टेडियम, रांची में भारत-बांग्लादेश टी-20 दिव्यांग (शारीरिक रूप से) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है.
इसमें झारखंड के 6 खिलाड़ी मुकेश कंचन, विजय महतो, निशांत कुमार उपाध्याय, विशाल नायक, वागिश त्रिपाठी, सौकत अली का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है. राज्यपाल ने इन सभी खिलाड़ियों को प्राप्त इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
उक्त अवसर पर खिलाड़ियों ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आज भी अपेक्षित सम्मान प्राप्त नहीं है. प्रतियोगिता के आयोजन में भी वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें – Top 50 CAG Auditor की सूची में झारखंड के VK Jindal और KSG एंड कंपनी को भी मिली जगह



