JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की तलाश में सरकार, जानें किसे मिलेगा मौका

Ranchi: राज्य सरकार झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति की तैयारी में है. आयोग में एक अध्यक्ष सहित एक सदस्य (कुल 2) के पदों पर नियुक्ति करने वाली है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंध विभाग, झारखंड के द्वारा विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है. अध्यक्ष और सदस्य के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस, जस्टिस को मौका मिलेगा. साथ ही हाईकोर्ट के रिटायर, कार्यरत न्यायाधीश अथवा कार्यरत या रिटायर जिला न्यायाधीश जिनके पास सात वर्षों का जिला न्यायाधीश के तौर पर काम करने का अनुभव हो, वे आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उनसे उम्मीद की जाती है कि मानवाधिकार के संबंध में ज्ञान अथवा व्यवहारिक अनुभव भी हो. आवेदन करते समय आवेदन पत्र तथा लिफाफे के उपर आवेदित पद का नाम अंकित किया जाना अनिवार्य है. वेबसाइट http://www.jharkhand.gov.in/home से जानकारी और आवेदन पत्र के लिए मदद ली जा सकती है. आवेदन पत्र गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड-834004 के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजने होंगे. इसके लिए आखिरी डेट 21 जुलाई तक तय है.

Related Articles

Back to top button