
Ranchi: रामगढ़ छावनी परिषद के असैनिक क्षेत्र को विमुक्त किए जाने की दिशा में सरकार के स्तर से पहल जारी है. इस निमित्त अनुमंडल पदाधिकारी सह तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, रामगढ़ मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति गठित की गई थी. समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए मंतव्य के आलोक में रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने राज्य सरकार को विभिन्न प्रस्तावों के माध्यम से विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया है. इसमें निम्न प्रस्ताव शामिल हैं:
इसे भी पढ़ें: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 500 सीटें हुईं फुल
1. छावनी क्षेत्र के अन्तर्गत 7777.28 एकड़ भूमि तथा कुल Assets एवं Liabilites का सामंजन Excision के उपरान्त नगर परिषद अन्तर्गत किया जा सकता है।
2. छावनी परिषद् के अन्तर्गत कार्यरत नियमित कर्मियों तथा अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों का सामंजन Jharkhand Muncipal Act, झारखण्ड सेवा संहिता तथा Contractual Staff के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा निर्गत आदेश / संकल्प के आलोक में राज्य सरकार / नगर परिषद में किया जा सकता है।
3. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी परिषद, रामगढ़ से प्रस्तावित CEO Residence & Office building रकबा 2.61 एकड़ तथा Trenching Ground रकबा 8.00 एकड़ भूमि को LMA(Local Military Authority) के अन्तर्गत रखा जा सकता है, परन्तु Football Ground रकबा 4.03 एकड़ भूमि का उपयोग खिलाड़ियों, आमजनों के द्वारा खेल प्रतियोगिता, मेला आदि के लिए उपयोग में रहा है। अतः Football Ground को लोकहित में नगर परिषद के अन्तर्गत रखा जाना उचित होगा।




