
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल और पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा की उपस्थिति में शुक्रवार को 8 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. सभी को रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर से अपने घर भेज दिया गया है. घर जाने से पहले सभी को सूखे राशन का पैकेट, छाता और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया गया.
इसे भी पढ़ें- लॉकाडाउन में मजदूरी छोड़ बने ‘बैंक मैनेजर’, हेलो कौन कर करने लगे अकाउंट खाली
क्या कहा जिला उपायुक्त ने
सभी को घर विदा करने के बाद जिला उपायुक्त ने बताया कि जिला के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित 8 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. सभी को उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल जिले में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है और वह भी जल्द ही स्वस्थ्य होकर बाहर निकलेंगे.
मालूम हो कि जिले में लगभग 5,000 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था. जिसमें से 39 व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे. इन मरीजों में अब तक 15 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 फिलहाल इलाज करा रहे हैं. इलाजरत लोगों में अभी एक भी गंभीर मामला नहीं है साथ ही किसी में भी वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं पाये गये हैं.
उपायुक्त ने कहा कि रेलवे अस्पताल के सीएमओ, सिविल सर्जन, एसीएमओ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए संक्रमितों की सेवा कर रहे हैं. उम्मीद है कि इनकी देखरेख में बाकी बचे 24 मरीज भी जल्द ही ठीक हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें- कोरोना पर अब आगे क्या? 16 और 17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी
कोरोना को लेकर सजग है विभाग: पुलिस अधीक्षक
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कहा कि जिले में जितने भी कोरोना पॉजिटिव केस आते हैं उसे लेकर पुलिस हमेशा सजग रहती है. वायरस संक्रमण की जांच के लिए जो दल का गठन किया जाता है उसका नेतृत्व डीएसपी करते हैं.
संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम किया जाता है. साथ ही सभी मरीजों का स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार ख्याल रखा जाता है. इंद्रजीत माहथा ने बताया कि चाईबासा पुलिस द्वारा इलाज के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर





910563 722066I see something really fascinating about your internet internet site so I saved to bookmarks . 995750