Corona_UpdatesWorld

Corona Update: ब्राजील में 41,828 लोगों की गयी जान, संक्रमण से मौत के मामले में दूसरे नबंर पर

Sao Paulo: देश-दुनिया कोरोना के कहर से त्रस्त है. वहीं ब्राजील में संक्रमण बढ़ता जा रहा है. दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ब्राजील संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नबंर पर पहुंच गया है.ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई है.

संक्रमण से मौत के मामले में दूसरे नबंर पर ब्राजील

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 41,828 लोगों की मौत हो चुकी है. इसका मतलब है कि अमेरिका की ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार ब्राजील में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या ब्रिटेन से भी अधिक हो गई है और अब मृतक संख्या के मामले में यह विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है.

ब्राजील के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 909 लोगों की मौत हो गई. यह लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश है और यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 8,28,000 मामले सामने आए हैं. ब्राजील में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ने के बावजूद राज्यों और शहरों ने करीब दो महीने पूर्व लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है. ब्राजील में संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित साओ पाउलो में दिन में चार घंटे दुकानें एवं मॉल खोलने की अनुमति दी गई है.

पूरी दुनिया में चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बीच इस बीमारी से चार लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 77 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.  जबकि 39 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है. वहीं विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 839 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,14,613 हो गया है. जबकि वर्ल्डोमीटर के मुताबिक संक्रमण से मौत का आंकड़ा शनिवार सुबह आठ बजे तक 1,16,825 पर पहुंच गया है और कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,16,922 हो गई है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button