National

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Srinagar: जम्मू कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया. वहीं पुलवामा जिले में कई आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी है.

इसे भी पढ़ें- शराब की होम डिलिवरीः सबसे अधिक व्हिस्की की डिमांड, खरीदारों में 20 फीसदी महिलाएं भी

कुलगाम में दो आतंकी ढेर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के निपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और इसमें दो आतंकवादी मारे गये हैं. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान के अलावा यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- लॉकाडाउन में मजदूरी छोड़ बने ‘बैंक मैनेजर’, हेलो कौन कर करने लगे अकाउंट खाली

पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

वहीं दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुल बाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.

आतंकियों के छिपे होने की जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने गांव में घेराबंदी की. यहां आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. गुल बाग क्षेत्र में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी है

इसे भी पढ़ें- कोरोना पर अब आगे क्या? 16 और 17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button